Home News पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी एंटीगुआ से हुआ लापता-

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी एंटीगुआ से हुआ लापता-

by marmikdhara
0 comment

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी भगोड़ा मेहुल चौकसी अब एंटीगुआ बारबुडा से भी लापता बताया जा रहा है। वहां की मीडिया के मुताबिक पुलिस रविवार से चौकसी की तलाश कर रही है। चौकसी को आखरी बार रविवार शाम 5:15 बजे उसकी कार में देखा गया था। उसकी कार तो मिल गई है, लेकिन चौकसी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस बारे में पुलिस ने उनके वकील को भी बता दिया है। लेकिन उसका अभी तक कोई जवाब नहीं आया।
बता दें कि 14500 करोड रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी चौकसी जनवरी 2018 में विदेश भाग गया था। बाद में पता चला कि वह 2017 में ही एंटीगुआ बारबुडा की नागरिकता ले चुका था। पीएनबी घोटाले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय जैसी एजेंसियां चौकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी है। वह खराब सेहत का हवाला देकर भारत में पेशी पर आने से कई बार इनकार कर चुका है। कभी-कभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी उसी पेशी होती है। भारत में उसकी संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
इस घोटाले का मुख्य आरोपी चौकसी का भांजा नीरव मोदी लंदन की जेल में है। वहां की अदालत और सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की मंजूरी भी दे दी है। लेकिन नीरव ने प्रत्यर्पण के फैसले को लंदन के हाई कोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में हाई कोर्ट का फैसला आने में 10 से 12 महीने का वक्त लग सकता है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews