Home News लॉकडाउन में होटल से पार्टी कर लौट रही लड़की से गैंगरेप—पुलिस पर बड़ा सवाल?

लॉकडाउन में होटल से पार्टी कर लौट रही लड़की से गैंगरेप—पुलिस पर बड़ा सवाल?

by marmikdhara
0 comment

जयपुर,  सोमवार को गैंगरेप का एक मामला सामने आया है। रविवार रात कार सवार तीन बदमाशों ने होटल से पार्टी कर लौट रही एक 22 साल की लड़की को अपना शिकार बनाया। पीड़िता को लिफ्ट देने के बहाने एक सुनसान इलाके में उसे ले गए, जा बारी-बारी से सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़ित किसी तरह राहगीरों की सहायता से भांकरोटा थाने पहुंची। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

पीड़िता जयपुर के नाहरगढ़ क्षेत्र की बताई जा रही है।

दुष्कर्म पीड़िता युवती नाहरगढ़ क्षेत्र की बताई जा रही है। बयानों में युवती ने बताया वह दोस्तों के साथ सी स्कीम में अहिंसा सर्किल के पास एक होटल में आई थी। वहां पर युवती ने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। रात को करीब 2:30 बजे उसने अपने दोस्त रक्षित को किसी काम से भांकरोटा चलने के लिए कहा। वे दोनों भांकरोटा की तरफ चले गए। 200 फीट बाईपास पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। रक्षित उसे छोड़कर चला गया। पास में ही तीन युवक उन दोनों की बातें सुन रहे थे। रक्षित के चले जाने के बाद तीनों वहां आ गए। उन्होंने युवती को जबरन कार में बिठा लिया। तथा युवती के साथ मारपीट की।

सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म।

जबरदस्ती कार में बैठाने के बाद लड़के उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर तीनों बदमाशों ने बारी बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर उन्होंने मारपीट भी की। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़ कर चले गए। रात करीब 3:00 बजे बदहवास हालत में पीड़िता किसी तरह से सड़क पर पहुंची। वहां उसने एक कार को रोका और अपने साथ हुई वारदात को बताया। इसके बाद कार सवार व्यक्ति ने उसे भांकरोटा थाने में पहुंचाया।

लॉकडाउन में होटल में पार्टी, पुलिस पर बड़ा सवाल?

कोरोना महामारी में सख़्त लॉक डाउन लगाया गया है, ऐसे में लॉक डाउन होने के बावजूद देर रात तक युवक-युवती होटल में पार्टी करते रहे। होटल खुला रहा? दोनों को देर रात की नाकेबंदी में पुलिस ने कहीं भी नहीं रोका। भांकरोटा पुलिस पर बड़ा सवाल है कि कैसे होटल में पार्टी चलती रहे? गश्त के दौरान युवती किसी पुलिसकर्मी को नहीं मिली। मौका पाकर बदमाश युवक उसे उठाकर ले गए । तो फिर लॉकडाउन में पुलिस कहां थी?

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews