Home News राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने फ्री यूनिवर्सल वैक्सीनेशन की केंद्र से की मांग।

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने फ्री यूनिवर्सल वैक्सीनेशन की केंद्र से की मांग।

by marmikdhara
0 comment

जयपुर,  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से केंद्र सरकार से सभी के लिए फ्री यूनिवर्सल वैक्सीनेशन का ऐलान करने की मांग की है। गहलोत ने कहा है कि मेरा आज भी यह मानना है कि केंद्र सरकार को फ्री यूनिवर्सल वैक्सीनेशन का ऐलान करना चाहिए। अन्य वैक्सीनेशन ड्राइव की तरह ही केंद्र सरकार वैक्सीन खरीद कर राज्यों को सप्लाई करें, जिससे वहां जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध हो सके हैं।

तीसरी लहर को रोका जा सके।

गहलोत ने कहा कि युवाओं को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाकर कोरोना की तीसरी लहर को रोका जा सकता है। इस प्रकार की असत्य खबरें फैलाई गई है कि 18 से 44 आयु वर्ग को वैक्सीन राज्यों की ओर से खरीद कर लगाने दी जाएं। केंद्र सरकार ने इस आयु वर्ग के वैक्सीनेशन के संबंध में राज्य से कोई चर्चा नहीं की है। उन्होंने अपने स्तर पर यह फैसला लिया है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews