Home Uncategorized राहुल गांधी निकालेंगे ट्रैक्टर रैली-

राहुल गांधी निकालेंगे ट्रैक्टर रैली-

by marmikdhara
0 comment

किशनगढ़ एयरपोर्ट से मकराना सभा तक ट्रेक्टर रैली की तैयारी।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2 दिन राजस्थान दौरे में पंजाब हरियाणा की तर्ज पर ही ट्रैक्टर रैली निकालेंगे।राहुल गांधी 12 और 13 फरवरी को प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। 13 फरवरी को अजमेर जिले के किशनगढ़ से लेकर नागौर जिले के मकराना सभा स्थल तक ट्रैक्टर रैली का कार्यक्रम बन रहा है। राहुल गांधी की ट्रेक्टर रैली के रूट को लेकर अभी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बैठक कर रहे हैं। शाम तक राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
राहुल गांधी की 12 फरवरी को गंगानगर से पदमपुर और हनुमानगढ़ से पीलीबंगा में सभा है। इसके बाद 13 फरवरी को राहुल गांधी नागौर जिले में मकराना में किसान सभा को संबोधित करेंगे। मकराना की सभा से पहले ट्रैक्टर रैली का कार्यक्रम है। मकराना और परबतसर के बीच मेगा हाईवे पर राहुल गांधी की सभा के लिए जगह तय की जा रही है। राहुल गांधी की टैक्टर रैली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साथ रहेंगे।
नागौर जिला किसान राजनीति का हब माना जाता है। इसलिए राहुल गांधी की नागौर जिले के मकराना में किसान सभा रखी गई है। कृषि कानूनों के विरोध में नागौर से सूर देने की कवायद है। अब तक राजस्थान में कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने जिलेवार प्रदर्शन किए हैं। लेकिन बड़े स्तर पर सभाएं राहुल गांधी की ही हो रही है। राहुल गांधी राजस्थान से पंजाब, हरियाणा की तर्ज पर कृषि कानूनों का विरोध चाहते हैं।
राहुल गांधी के 2 दिन के दौरे से प्रदेश की सियासत गर्माएगी। कांग्रेस की अंदरूनी सियासत के लिहाज से भी इसे काफी अहम माना जा रहा है‌। ट्रैक्टर यात्रा में राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर में कौन-कौन नेता सवार होते हैं, व सभा के मंच पर किन्हें जगह मिलती है। इस पर निगाह रहेगी। सचिन पायलट को ट्रैक्टर और मंच पर जगह कहां मिलती है, इससे भी कांग्रेस की सियासत के संकेत मिलेंगे।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews