Home Uncategorized युवती समेत तीन दोस्तों को ट्रेलर ने रौंदा-

युवती समेत तीन दोस्तों को ट्रेलर ने रौंदा-

by marmikdhara
0 comment

चित्तौड़गढ़, जिले के गंगरार में देर रात हुए सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों में दो युवक और एक युवती है। तीनों मृतक भीलवाड़ा के रहने वाले हैं। जो चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। जानकारी के अनुसार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही दूसरे की चित्तौड़गढ़ और तीसरी युवती की उदयपुर में इलाज के दौरान मौत हुई। मरने वालों में वीरेंद्र शादी में डीजे साउंड लगाने का काम करता था। शहजाद बानो कार्यक्रम में एंकरिंग करती है। जबकि आशीष इन दोनों का दोस्त था।
बता दें कि घटना की चित्तौड़गढ़ भीलवाड़ा फोरलेन हाईवे की है। जहां गंगरार के पास बाइक सवार वीरेंद्र, आशीष और शहजाद बानो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। जिसका शव गंगरार की मोर्चरी में रखा गया है। वही विरेंद्र को घायल हालत में चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। तीनों की उम्र 22 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही तीनों मृतकों के परिजन अलग-अलग जगह गंगरार, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर की मोर्चरी पर पहुंचे। जहां पुलिस ने तीनों के परिजनों से घटना की जानकारी ली। ट्रेलर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र सिंह शादी में डीजे साउंड लगाने का काम करता था। वही शहजाद बानो शादी के कार्यक्रम में एंकरिंग का काम करती थी। आशीष दोनों का दोस्त था। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। तीनों चित्तौड़गढ़ क्यों गए थे इसकी जांच की जा रही है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews