Home Uncategorized राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी भी हुई कोरोना पॉजिटिव-

राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी भी हुई कोरोना पॉजिटिव-

by marmikdhara
0 comment

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि अभी वह होम क्वॉरेंटाइन में है। बता दें कि राहुल पिछले कई दिनों से केरल, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु चुनाव में रैलियां कर रहे थे। 2 दिन पहले ही उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंगाल में होने वाली उनकी सभी रैली को रद्द कर दिया था।
साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। उन्होंने खुद को होम क्वॉरेंटाइन में रखा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी होम क्वॉरेंटाइन हो गए हैं। कुछ दिन वह घर से ही सारे कामकाज देखेंगे।
इसी बीच देशभर में कोरोना के तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा फैसला किया। उन्होंने आर्मी चीफ, डिफेंस सेक्रेट्री और डीआरडीओ चीफ से कहा कि वह डिफेंस, कैंट और डीआरडीओ के अस्पतालों में आम नागरिकों को भी इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो लोग अभी हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं। वह जल्द से जल्द अपना टेस्ट कराएं।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews