Home Uncategorized दिवंगत वाजिद खान की प्रॉपर्टी को लेकर उनकी पत्नी पहुंची बॉम्बे हाईकोर्ट, आरोप साजिद खान और उनकी मां हड़पना चाहते हैं प्रॉपर्टी-

दिवंगत वाजिद खान की प्रॉपर्टी को लेकर उनकी पत्नी पहुंची बॉम्बे हाईकोर्ट, आरोप साजिद खान और उनकी मां हड़पना चाहते हैं प्रॉपर्टी-

by marmikdhara
0 comment

दिवंगत कंपोजर वाजिद खान की पत्नी कमलरूख ने बॉम्बे हाई कोर्ट से मदद की गुहार लगाई है। इस बार मामला प्रॉपर्टी का है। कमलरूख का कहना है कि वाजिद ने 2012 में एक वसीयतनामा बनाया था, जिसमें कमलरूख और उनके बच्चों के नाम प्रॉपर्टी थी। कमल ने कहा कि इस प्रॉपर्टी में उनके अलावा वाजिद के भाई साजिद, उनकी मां या किसी शख्स को पार्टी ना बनाया जाए। बता दें कि मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान ने जून 2020 में कोरोना के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके करीब 6 महीने बाद ही कमलरुख ने परिवार पर गंभीर आरोपों का खुलासा भी किया था।
पिछले हफ्ते जारी किए गए एक आदेश में बाॅम्बे हाईकोर्ट ने साजिद और उनकी मां के नाम एक नोटिस भेजकर 21 अप्रैल तक जवाब मांगा है। कमलरूख की मांग है कि जब तक प्रोबेशन लंबित है तब तक संपत्तियों का प्रभार लेने के लिए इंडियन सेक्शन एक्ट के नियमों के तहत कोर्ट रिसीवर या क्यूरेटर की नियुक्ति की जाए। इस मामले पर अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews