जयपुर – प्रसिद्ध बॉलीवुड स्टार रणबीर सिंह हुड्डा आज झालाना लेपर्ड सफारी पार्क पहुंचे और वहां पर उन्होंने सभी प्रमुख वन्य जीवो को कैमरे में कैद किया | सुबह ही वे झालाना पहुंच गए और लगभग 4 घंटे उन्होंने वहां भ्रमण किया | इस बीच उन्होंने वन्यजीव और प्राकृतिक दृश्य का आनंद लेते हुए अपने कैमरे से उनकी फोटो भी खींची और स्वयं की सेल्फी भी ली | इस बीच उन्होंने अलग-अलग एंगल से कई आकर्षक फोटोग्राफ्स भी लिए| उनके अनुसार झालाना के वन्यजीवों का उक्त दृश्य काफी रोमांचक रहा है | बताया जा रहा है कि रणदीप एक प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ भी रहे हैं |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)