Home News भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्यवाही

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्यवाही

by marmikdhara
0 comment

जयपुर- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को बीकानेर के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के संयुक्त विधि परामर्शी
को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार कर लिया | एसीबी की टीम द्वारा बताया गया कि उन्होंने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह परिवादी से ली गई रिश्वत की राशि लौटा रहा था | इस मामले का परिवादी शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षक के रूप में नियुक्त हुआ था |
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी के खिलाफ 4 आपराधिक प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन थे| इस कारण उसका मामला माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में चल रहा था | उक्त मामले में परिवादी को अपनी नौकरी जाने का भय था | ऐसे में आरोपी द्वारा उस के पक्ष में रिपोर्ट कराने के नाम पर ₹30,000/- रिश्वत की मांग की गई थी | आरोपी का नाम बद्री नारायण व्यास बताया जा रहा है | बताया गया है कि परिवादी का पक्ष खारिज होने पर जब उसने कथित ₹30000 रिश्वत की राशि वापस लौटाने की मांग की तो आरोपी ने उसे उक्त राशि देने के लिए बुलाया | जिस पर परिवादी ने एसीबी टीम के साथ उसे दबोच लिया और कथित रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई|

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews