मुंबई- हाल ही में सुशांत मामले के पश्चात से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा बॉलीवुड में ड्रग्स के कारोबार का सच सामने आया है | इसके पश्चात से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड के कई सितारों के ड्रग्स के कनेक्शन को लेकर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया | इसके बाद से मुंबई में फैले नशीले व्यापार का पर्दाफाश करने एनसीबी टीम लग गई है| इसी क्रम में शनिवार को टीम ने छापेमारी करते हुए एक टीवी अभिनेत्री समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया | विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक एनसीबी टीम ने टीवी अभिनेत्री रीतिका चौहान को ड्रग्स खरीदते हुए रंगे हाथों पकड़ा है | उसके साथ ही एक अन्य शख्स फैसल को भी गिरफ्तार किया| दोनों के पास लगभग 99 ग्राम ड्रग बरामद की गई | बताया जा रहा है कि उन्हें कोर्ट में पेश किया जा चुका है जहां से 8 नवंबर तक उन्हें न्यायिक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है| बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में कई लोग ड्रग्स मामले में एनसीबी के फंदे में आ सकते हैं | एनसीबी पहले ही बॉलीवुड के लगभग 20 से अधिक लोगों को ड्रग्स कारोबार में दोषी मानने पर गिरफ्तार कर चुकी है|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)