महाराष्ट्र – एक बार फिर संत समाज का गुस्सा महाराष्ट्र सरकार पर जाहिर हो गया है| हाल ही में महाराष्ट्र में लगभग सभी संस्थान खुल गए हैं लेकिन महाराष्ट्र सरकार की ओर से मंदिर नहीं खोले जाने के आदेश दिए गए हैं | ऐसे में पिछले काफी समय से संत समाज और विभिन्न संगठनों द्वारा मंदिर खोले जाने की मांग की जा रही है जिस पर अभी तक महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया | इस पर अब संत समाज का गुस्सा महाराष्ट्र सरकार पर फूट पड़ा है | संत समाज का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मंदिर खोले जाने की मांग करने हेतु राज भवन पहुंचा है| संत समाज द्वारा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर महाराष्ट्र में मंदिर खोले जाने की मांग रखी जाएगी | उधर भारतीय जनता पार्टी का भी महाराष्ट्र सरकार पर यह आरोप लगाया गया है कि महाराष्ट्र सरकार सनातन और हिंदू विरोधी होती जा रही है | संतों का कहना है कि यदि मदिरालय ले खुल सकते हैं तो देवालय क्यों नहीं खुल सकते| उनके अनुसार अब उन्हें महाराष्ट्र सरकार से कोई भी आस नहीं है | वे राज्यपाल से मिलकर अपनी व्यथा जाहिर करेंगे | उन्हें उम्मीद है कि राज्यपाल इस संबंध में कोई सकारात्मक प्रयास अवश्य करेंगे |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)