हरियाणा- फरीदाबाद में लड़की का अपहरण करने का प्रयास विफल होने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई | जिसके पश्चात स्थानीय निवासियों और परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया | लोगों ने इसे लव जिहाद का नाम दिया | बताया जा रहा है की पीड़ित पक्ष द्वारा मौके पर ही धरना दिया गया| इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीमें बनाई | पुलिस के अनुसार घटना के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है | बताया जा रहा है कि आरोपियों के नाम तौसीफ और रेहान है | विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मृतक छात्रा कॉलेज से आ रही थी | आरोपित युवकों द्वारा उसका अपहरण करने का प्रयास किया | जिसमें असफल रहने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी | घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर ही रास्ता जाम कर दिया | ऐसे में अब प्रशासन के आला अधिकारी द्वारा समझाइश का प्रयास किया जा रहा है | इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में काफी गुस्से का माहौल नजर आ रहा है | विभिन्न संगठनों द्वारा घटना की कड़ी निंदा की जा रही है|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)