भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर पहुंच गए हैं। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए वे बिरला ऑडिटोरियम पहुंचे। जहां गेट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्रियों व प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इससे पहले एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। वे कार में प्रवेश करने के बाद रूफटॉप से बाहर निकले और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। एयरपोर्ट से लेकर ऑडिटोरियम तक के रास्ते में 12 जगहो पर उनका का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की इस कदर भीड़ है कि यह स्वागत रोड शो से रूप में भी दिखाई दिया। इस बीच रामबाग सर्किल पर चार-पांच युवकों ने काले झंडे दिखाने की कोशिश, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।
जेपी नड्डा के स्वागत के लिए जिस तरह की तैयारियां चल रही है, उससे साफ लग रहा है कि पार्टी ने सभी संगठनों, नेताओं की एकजुटता दिखाने का प्रयास किया है। जेपी नड्डा का राजस्थानी संस्कृति में भी स्वागत करने का प्रयास किया गया है। भाजपा की आईटी सेल ने जेपी नड्डा के स्वागत की तैयारी एक हैशटैग “नड्डा जी रो स्वागत” ट्विटर पर चला कर की। इस पर अब तक करीब 10 हजार ट्वीट भी हो चुके हैं। भाजपा महिला मोर्चा राजस्थानी रंग की साड़ियों में पहुंची थी, जिन्होंने एयरपोर्ट के बाहर स्वागत किया। पूरा मार्ग लोक संस्कृति की झलक से रंगा था। कहीं घोड़े -ऊंट, सजधज के तैयार किए गए। कहीं बैंड वादन हो रहा है। लोक कलाकार भी प्रस्तुतियां दे रहे थे।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने एयरपोर्ट पर एक साथ नड्डा का स्वागत किया। जेपी नड्डा के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे भाजपा नेताओं में शुरू में गुटबाजी दिखी। वसुंधरा राजे और उनके समर्थक नेता पहले अलग खड़े हुए, सतीश पूनिया, गुलाबचंद कटारिया सहित उनके नेता अलग। जैसे ही नड्डा एयरपोर्ट पर आए पहले अलग-अलग गुटों में दिख रहे देता एक कतार ना आ गए।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के पहुंचते ही नेताओं ने उन्हें घेर लिया। कई विधायकों और नेता उनसे मिलने पहुंचे। राजे काफी देर तक नेताओं से मिलती रही। राजे समर्थक नेताओं में उनसे मिलने की होड़ लगी रही।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)