Home Uncategorized असम दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने चाय बागान श्रमिकों के साथ थोड़ी चाय की पत्तियां-

असम दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने चाय बागान श्रमिकों के साथ थोड़ी चाय की पत्तियां-

by marmikdhara
0 comment

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को असम के चाय बागान में महिला कर्मियों के साथ पत्तियां तो उड़ती हुई नजर आई। प्रियंका असम दौरे के दूसरे दिन सधारू टी स्टेट पहुंची थी। वहां उन्होंने चाय बागान मजदूरों से मुलाकात की। इसके बाद बागान में पारंपरिक रूप से सिर पर टोकरी बांधकर पत्तियां तोड़ी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर असम में चाय बागान और मजदूर अहम चुनावी मुद्दा है। प्रियंका आज ही तेजपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।
असम की 126 सीटों के लिए 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को 3 चरणों में चुनाव होना है। 2 मई को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। फिलहाल यहां भाजपा की सरकार है। और सर्वानंद सोनोवाल यहां के मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनाव में भाजपा 89 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उस में से 60 सीटें जीती थी। वही असम गण परिषद ने 30 सीटों पर चुनाव लड़कर 14 सीटें और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 13 सीटों पर चुनाव लड़कर 12 जीती थी। कांग्रेस ने 122 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ 26 सीटों पर जीत मिल पाई थी।
प्रियंका ने सोमवार को कामाख्या देवी के मंदिर में पूजा अर्चना के साथ 2 दिन से दौरे की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि “बहुत दिनों से यहां आने की इच्छा थी। जो आज पूरी हो गई। इसके बाद उन्होंने लखीमपुर में बागान मजदूरों के साथ झुमुर डांस भी किया।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews