Home News प्राइवेट कंपनी में लगी आग

प्राइवेट कंपनी में लगी आग

by marmikdhara
0 comment

जयपुर- आमेर क्षेत्र के कूकस एरिया में प्राइवेट कंपनी में अचानक आग लग गई | आग के कारण वहां मौके पर कई दम कले पहुंच गई | बताया जा रहा है कि आग इतनी भयावह है कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई | लगभग 20 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए जुटी हुई है | अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई | विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि उक्त परिसर में तीन चार मजदूर मौके पर मौजूद थे जिनमें से एक बाहर आ चुका है | बाकी बचे हुए मजदूरों की तलाश जारी है | फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चला है| पुलिस एवं प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं | आग की भयावहता को देखते हुए आसपास का इलाका खाली कराया गया है | बताया जा रहा है कि उक्त कंपनी गाड़ियां और उनके पार्ट्स बनाती है| लगभग 100 से अधिक मोटरसाइकिल के जलने की संभावना जताई गई है| प्रशासन पूरी मुस्तैदी से आग को बुझाने के काम में जुटा हुआ है|

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews