Home News प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत 10 लाख का लोन दिलवाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी-

प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत 10 लाख का लोन दिलवाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी-

by marmikdhara
0 comment

राजधानी जयपुर में प्रधानमंत्री जन धन योजना में एक व्यक्ति को 10 लाख रूपए का लोन दिलवाने का झांसा देकर रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। ठगी की वारदात रामगंज इलाके में घोड़ा निकास रोड पर रहने वाले मोहम्मद इरफान के साथ हुई। उसने रामगंज थाने में निधि नाम की महिला व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद इरफान के मोबाइल फोन पर 22 मई को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री जनधन योजना का एक मैसेज आया। इसमें लिखे फोन नंबर पर संपर्क करने पर निधि नाम की महिला ने बातचीत की। उसने मोहम्मद इरफान को जन धन योजना की पूरी जानकारी देकर कहा कि आप को हमारे सर का फोन आएगा। इसके बाद आसिफ बेग नाम के व्यक्ति ने बॉस बनकर पीड़ित मोहम्मद इरफान से बात की।
इरफान के मुताबिक बदमाशों ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 10 लाख रुपए का लोन दिलवाने का झांसा दिया। इसके लिए उसके फोटो, बैंक खाता, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सहित अन्य दस्तावेज की कॉपी सोशल मीडिया पर मैसेज के जरिए मंगवा ली। इसके बाद आसिफ बेग ने इरफान को एक व्हाट्सएप नंबर निधि शर्मा का बता कर दे दिया। उसने भी पीड़िता को 10 का लोन पास करवाने का झांसा दिया। और फिर इरफान को एक अकाउंट नंबर देकर कहा कि पहले इसमें 5000 रूपए फाइल चार्ज के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन जमा करवाना होगा। ठगी करने वाली गैंग ने चंद रुपयों का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर ईफान को विश्वास में ले लिया। इसका बैंक अप्रूवल भी दिखाया। तब पीड़ित ने बदमाशों के खाते में शाम करीब 4 बजे 5000 रूपए जमा करवा दिए। इसके बाद उसने लोन के लिए संपर्क किया तो बदमाशों ने उसका फोन भी नहीं उठाया। तब ठगी का पता चला‌
ठगी का पता चलने के बाद मोहम्मद इरफान ने रामगंज थाना क्षेत्र में महिला एवं उसके साथी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews