Home News पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को दे डाली नसीहत, कहां- दो बार सीएम रह चुकी है, अब नए व्यक्ति को मौका दें-

पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को दे डाली नसीहत, कहां- दो बार सीएम रह चुकी है, अब नए व्यक्ति को मौका दें-

by marmikdhara
0 comment

भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा बुधवार को बारां में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां आहूजा ने पत्रकारों से बातचीत की। आहूजा ने वसुंधरा राजे के गढ़ में आकर वसुंधरा राजे को केंद्र में मंत्री बनने की नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे दो बार सीएम रह चुकी हैं। राजस्थान में किसी नए व्यक्ति को मौका दिया जाए और वह खुद केंद्र में मंत्री बने।

बीजेपी में नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि बीजेपी में किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा, यह संसदीय नेतृत्व तय करेगा, ज्ञानदेव आहूजा नहीं। आप सभी हाड़ोतीवासी अखबार, टीवी चैनल के माध्यम से मेरा मैसेज वसुंधरा राजे तक पहुंचाओ। वह दो बार मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। अब वे स्वेच्छा से कह दे कि राजस्थान में किसी नए व्यक्ति को मौका दिया जाए। वह खुद केंद्र में मंत्री बने। केंद्र में उनका उतना ही सम्मान होगा, जितना राजस्थान में है।

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर भी बात की-

ज्ञानदेव आहूजा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर भी खुलकर बात की। आहूजा ने कहा कि बस, ट्रेन, हवाई जहाज में जाएं, सब जगह भीड़ मिलेगी। अच्छे स्कूलों में, कॉलेजों में एडमिशन मुश्किल है। नौकरी की 100 पोस्ट पर हजारों आवेदन आ रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में कैसे योग्य व्यक्तियों को नौकरी मिले। जमीन कम होती जा रही है और आबादी बढ़ती जा रही है। देश, राष्ट्र, भारत माता के हित में जनसंख्या कंट्रोल होना जरूरी है। इसलिए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का हम प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरीके से तालिबान में हालत बने हैं। उस तरीके के हालात भारत में ना हो। एक धर्म विशेष तो 2 बच्चे पैदा करता है। वही एक धर्म विशेष मजहब में हम दो नहीं, हमारे पांच, हमारे 25 है। एक आदमी के चार पत्नी, उनसे 25 बच्चे। आबादी का जो असंतुलन बना हुआ है, उस आबादी के असंतुलन को बैलेंस बनाने के लिए यह कानून जरूरी है।

ज्ञानदेव आहूजा ने कांग्रेस पर भी किया हमला-

ज्ञानदेव आहूजा ने कांग्रेस पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने कांग्रेस की दुर्गति की है। राजस्थान में यूआईटी और जेडीए में एक अध्यक्ष नहीं बना। रोज मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। आज भी अजय माकन को स्पष्टीकरण देना पड़ा है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
     www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews