Home Uncategorized दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास हुआ धमाका।

दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास हुआ धमाका।

by marmikdhara
0 comment

नई दिल्ली, किसान आंदोलन की तनाव के बीच शुक्रवार दोपहर बाद दिल्ली के औरंगजेब रोड पर धमाका हो गया है। सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुके हैं। स्पेशल टीम भी मौके पर है। ब्लास्ट के बाद अफरा तफरी मच गई है। ब्लास्ट कैसे हुआ इसका पता लगाया जा रहा है। धमाके में पास खड़ी तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं।
औरंगजेब रोड पर ही इजराइली दूतावास है। इसलिए वहां सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। ब्लास्ट भी इजराइली दूतावास के पास हुआ है। धमाके में किसी के हताहत होने की खबर अभी नहीं मिली है। मौके पर स्पेशल सेल की टीम मौजूद है। सुरक्षा कारणों से इलाके को चारों ओर से घेर लिया है।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews