Home News जिला परिषद एवं पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित

जिला परिषद एवं पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित

by marmikdhara
0 comment

जयपुर- राज्य में नगरीय निकाय की घोषणा के बाद अब जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के संबंध में निर्णय लिया जा चुका है | राज्य निर्वाचन आयोग ने 21 जिलों के 636 जिला परिषद और पंचायत समिति के 4371 सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम को शनिवार को घोषित कर दिया| यह चुनाव चार चरणों में होंगे| चुनाव की घोषणा होने की साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है | इस चुनाव में भी कोरोना की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाएगा | ऐसे में अब प्रदेश में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है| आयुक्त द्वारा बताया गया कि सरकार ने हाल ही में 18 नगर पालिकाओं का गठन किया था | उक्त नवगठित नगर पालिकाओं का मामला अदालत में विचाराधीन है | ऐसे में इन 18 नगरपालिका का चुनाव अभी टाला गया है |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews