Home News गांजा बेचने वाले अपराधी को किया गिरफ्तार

गांजा बेचने वाले अपराधी को किया गिरफ्तार

by marmikdhara
0 comment

जयपुर – पुलिस कमिश्नरेट की टीम द्वारा शनिवार को तीन युवकों को 71 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है | विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सीएसटी टीम की सूचना पर एक लग्जरी गाड़ी में कुछ लोगों द्वारा मादक पदार्थ ले जाने की आशंका पर कार्यवाही की गई थी | बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम अजीतगढ़ निवासी शंकरलाल, चोमू निवासी रोहित एवं कानोता निवासी शंकरलाल सासी है l पुलिस द्वारा मौके पर मादक पदार्थ के उपयोग में ली जा रही गाड़ी को भी बरामद किया है | फिलहाल इन लोगों से पूछताछ जारी है | गिरफ्तार अभियुक्तों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही हैl

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews