जयपुर – हाल ही में जयपुर के मुरलीपुरा इलाके के ज्वेलर्स के यहां की गई लूट के आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं | बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है | इस मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाशों से लूट का 200 ग्राम सोना और लगभग 12 किलो चांदी बरामद कर ली गई | इस वारदात का मुख्य अभियुक्त उदयपुर जेल में बंद अभियुक्त दिलीप उर्फ माही है| उसके द्वारा जेल में ही लूट की पूरी योजना बनाई गई थी | उत्तर प्रदेश के बदमाशों से लूट हेतु हथियार लिए गए थे |पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले भी दर्ज होना बताया जा रहा है | इस मामले में एक संदिग्ध महिला का भी नाम सामने आया हैं फिलहाल अपराधियों से पूछताछ जारी है|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)