जयपुर- जयपुर के पांच्यावाला इलाके में सिरसी रोड पर एक दुकान पर आज दोपहर में फायरिंग करने का मामला सामने आया है | सिरसी रोड पर खंडेलवाल ट्रेडर्स नाम से किराने की दुकान पर दोपहर दिन में बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की | जिससे आसपास दहशत का माहौल हो गया | मौके पर पुलिस थाना करघनी की टीम भी पहुंची | जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की| फिलहाल सूत्रों के मुताबिक उक्त फायरिंग में कोई भी हताहत नहीं हुआ है | मौके पर ली गई जानकारी के अनुसार दिन में बाइक सवार दो बदमाश उक्त दुकान पर आए | उनमें से एक बदमाश उतर कर फायरिंग करने लगा | उक्त वारदात सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई | मौके पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई है लेकिन फिलहाल कोई भी व्यक्ति पकड़ में नहीं आ पाया | सूत्रों के अनुसार उक्त फायरिंग आपसी लेन-देन के मामले के कारन की गई है | फिलहाल दुकानदार और पड़ोसियों से पूछताछ जारी है|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा )
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)