Home News अतीक अहमद पर योगी सरकार ने की कार्यवाही

अतीक अहमद पर योगी सरकार ने की कार्यवाही

by marmikdhara
0 comment

प्रयागराज- जिले के भू माफियाओं के खिलाफ सरकार की मुहिम अब धीरे धीरे रंग ला रही है | जिसके तहत अब योगी सरकार में भूमाफिया अतीक अहमद पर भी शिकंजा कसा है | इसी क्रम में अतीक अहमद के चकिया स्थित बंगले को मंगलवार को ध्वस्त किया गया|
थाना प्रभारी विनीत सिंह के अनुसार इस कार्यवाही में प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी , मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था और उनकी मौजूदगी में ही भूमाफिया अतीक अहमद के मकान नंबर 96 डी पर से अवैध कब्जा हटाकर उसे ध्वस्त किया गया | उक्त अवैध निर्माण लगभग 5000 वर्ग गज में था और जिसकी मार्केट वैल्यू लगभग 20 करोड अनुमानित है|

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews