मुंबई- सुशांत केस के बाद बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में हाल ही में चर्चा में आई दीपिका पादुकोण एनसीबी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर गोवा से मुंबई पहुंची है | दीपिका के साथ उनके पति रणबीर सिंह भी मुंबई आए हैं |
दीपिका से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को पूछताछ की जानी है लेकिन दीपिका ने एनसीबी को जवाब देते हुए कहा है कि वे शुक्रवार को एनसीबी कार्यालय नहीं आ सकती | अब वह शनिवार को कार्यालय में जाएंगी |
इस मामले में सामने आए नामों में दीपिका पादुकोण सबसे बड़ी शख्सियत है | उनकी गिनती बॉलीवुड की ए- लिस्ट एक्ट्रेस में की जाती है | अब उनसे 26 सितंबर को पूछताछ की जाएगी | इस बीच उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)