Home News कोरोना के मरीजों की रीढ़ की हड्डी में फैल रहा है इन्फेक्शन।

कोरोना के मरीजों की रीढ़ की हड्डी में फैल रहा है इन्फेक्शन।

by marmikdhara
0 comment

मुंबई, मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित 6 बुजुर्ग मरीजों को भर्ती किया गया था। इस दौरान उन्हें रीढ की हड्डी में तकलीफ बढ़ने लगी। डॉक्टरों द्वारा जांच करने पर पता चला कि यह वायरस रीढ़ की हड्डी को भारी नुकसान पहुंचा रहा है।
कोविड-19 का इस समय कहर जारी है। संक्रमण में ठीक हुए ज्यादातर मरीजों में अलग अलग तरह के लक्षण पाए गए हैं। कोविड-19 से ठीक हुए इन मरीजों को सही तरीके से सांस ना ले पाना, बदन टूटना, बुखार आना है जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में मुंबई के डॉक्टर्स से पता चला है कि कोरोनावायरस से संक्रमित हुए कुछ मरीजों में एक नए प्रकार का इन्फेक्शन देखने को मिल रहा है।ज्यादातर बुजुर्ग मरीजों की रीढ़ की हड्डी में ही है यह इंफेक्शन देखने को मिल रहा है।द्वारा जांच करने पर पता चला है कि यह वायरस रीढ़ की हड्डी को भारी नुकसान पहुंचा रहा है।पूरी जांच प्रक्रिया का पालन करने के बाद इन सभी मरीजों का 4 हफ्ते तक इलाज किया गया।
नानावती हॉस्पिटल के सर्जन डॉक्टर मिहिर बापट के अनुसार रीड की हड्डी में बढ़ रही परेशानियों को देखते हुए 6 में से 5 बुजुर्गों का ऑपरेशन करना पड़ा। इसके अलावा उन्हें एंटीबायोटिक का डोज भी दिया गया। डॉक्टर ने बताया इन मरीजों को पूरी तरीके से ठीक होने में कम से कम 3 महीने का समय लगेगा।
डॉक्टर मिहिर के अनुसार रीढ़ की हड्डी में फैला इन्फेक्शन कोरोनावायरस से नहीं बल्कि कम इम्युनिटी की वजह से हुआ है।

हर्षवर्धन शर्मा(मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews