Home Lifestyle कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है तथा साथ साथ लापरवाही भी बढ़ रही है।

कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है तथा साथ साथ लापरवाही भी बढ़ रही है।

by marmikdhara
0 comment

कोरोना महामारी का दौर जारी है जगह जगह मरीज सामने आ रहे है। वही दूसरी ओर गुर्जर की थडी क्षेत्र के चम्पा नगर में  भारी लापरवाही सामने नजर आ रही है। लोग बिना मास्क के घूमते नजर आते है। इस क्षेत्र में मकान मालिकों ने आवश्यकता से अधिक किराएदार रखना शरू कर दिया है। बाहरी क्षेत्रों से आये  लोगो मे  खास तौर से ये लापरवाही देखने को मिल रही है। लोग झुंड बनाकर बिना मास्क पहने हुए घूमते दिखाई दे रहे है। हाल ही में गुर्जर की थडी इलाके से कोरोना पॉजिटिव के केस भी सामने आ रहे है। इसके  बावजूद लोग दुकान बिना मास्क के सामान लेते नजर आते है। इस समय ही सबसे ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता है और इसी समय लोग  बेफिक्र होकर बिना सोशियल डिस्टेन्स के घूम रहे है। जो कि बहुत गलत है। सुबह रोज गुर्जर की थडी चौराहे पर चौपट लगती है मजदूर काम की तलाश में आते है लेकिन बहुत कम लोगो के मुँह पर मास्क नजर आता है। बहुत अधिक भीड़ भाड़ होने की वजह से इस क्षेत्र में संक्रमण होने का डर हमेशा बना रहता है। इस मामले पर सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। जैसे कि नजदीक थानों को सूचित  किया जाना चाहिये । इसके अलावा बिना मास्क लगाए लोगो को दंडित करना चाहिए।

धर्मेंद्र शर्मा (वरिष्ठ संवाददाता) मार्मिक धारा

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews