सांगानेर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज जी के जन्मदिवस पर बजरी मंडी कुम्भा मार्ग प्रताप नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक किया गया। विश्व स्वास्थ संगठन के नियमों का पालन करते हुए युवाओं ने रक्तदान शिविर में भाग लिया।आयोजन कर्ता घनश्याम शर्मा ,धनराज मीणा ,सचिन मीणा, राजेश चौधरी ,जस्सू मीणा तथा राजेश यादव ने बताया कि रक्तदान शिविर में 251 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ तथा शिविर केंद्र पर पुष्पेंद्र भारद्वाज जी ने युवाओं साथियों का हौसला बढ़ाया।आयोजन कर्ता ने बताया कि यह रक्त जरूरतमंद लोगों के लिए कृतिका जनसेवा के रूप में जन्मदिन मनाया गया।
शुभेच्छु घनश्याम शर्मा
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)