Home News आजाद हिंद फौज की राजस्थान कार्यकारिणी की बैठक रविवार शाम को संपन्न हुई।

आजाद हिंद फौज की राजस्थान कार्यकारिणी की बैठक रविवार शाम को संपन्न हुई।

by marmikdhara
0 comment

जयपुर, राजस्थान की आजाद हिंद फौज की कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 25/7/21 को शाम 5:00 बजे यूनिक फोर्ट एकेडमी , सेक्टर 5, प्रताप नगर जयपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में आजाद हिंद फौज के पदाधिकारियों ने संगठन के अध्यक्ष प्राणेश्वर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का संचालन हुआ। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने अपने विचार एक दूसरे से साझा किए।
आजाद हिंद फौज के अध्यक्ष प्राणेश्वर प्रसाद शर्मा ने संगठन के लक्ष्यों से अवगत कराया। जयपुर प्रांत अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने संगठन के इतिहास के बारे में जानकारी दी। जयपुर प्रांत उपसचिव प्रेम शंकर शर्मा ने आजाद हिंद फौज संगठन का उद्देश्य सुभाष चंद्र बोस के सपने को साकार करना बताया। जयपुर प्रांत सचिव गोवर्धन लाल शर्मा ने लोगों में भाईचारा स्थापित करना संगठन का उद्देश्य बताया। संगठन सदस्य राजेश वर्मा ने संगठन के कैसे असहाय लोगों की सहायता करेगा इसके बारे में जानकारी दी।
संगठन के चिंतक रमेश चंद शर्मा के द्वारा किया गया कविता पाठ के साथ साथ ही बैठक का समापन किया गया। रमेश चंद शर्मा ने अध्यक्ष पांडेश्वर प्रसाद शर्मा के आह्वान पर निर्णय लिया कि आजाद हिंद फौज के द्वारा असहाय लोगों को लीगल सहायता निशुल्क दी जाएगी।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
 www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews