Home Uncategorized वाहन की टक्कर से टेम्पो पलटने से एक महिला की मौत

वाहन की टक्कर से टेम्पो पलटने से एक महिला की मौत

by marmikdhara
0 comment

भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में एक टेंपो में एक महिला अपने बच्चो के साथ गाँव जा रही थी इसी दौरान उनके टेम्पो को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे टेम्पो पलट गया | घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला के दोनों बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए। टक्कर मारने के ड्राइवर वाहन को लेकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है की सीमा सोमवार सुबह अपने घर नदिया का नगला से अपने गांव सोगर जाने के लिए निकली थी। सीमा के साथ उसके दोनों बच्चे भी थे। सोगर पहुंचने से पहले तिररी चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने उनके टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया। घटना में टेंपो में बैठे सीमा उसके दोनों बच्चे और टेंपो का ड्राइवर घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों से तुरंत पुलिस को सुचना दी | जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को टेम्पो से बहार निकला और अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर ने सीमा को मृत घोषित कर दिया वहीँ घायलों का इलाज करवाया | पुलिस ने अज्ञात वहां ड्राईवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुट गई है|

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews