ओसियां क्षेत्र से गुजर रहे भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर सिरमंडी टोल के पास गुरुवार देर रात एक ट्रक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुसा, जिससे ट्रक चालक व खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा चालक को नींद की झपकी आने से हुआ।
जानकारी के अनुसार भारतमाला वे पर दो ट्रक आगे पीछे चल रहे थे। तभी पीछे चल रहे ट्रक के चालक को नींद की झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी भयंकर थी की पीछे चल रहे ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया | इस हादसे में ट्रक चालक फिरोजपुर पंजाब निवासी सुखजिंदरसिंह व ख़लासी फाजिल्का पंजाब निवासी गगनदीप की मौके पर ही मौत हो गई | सुचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों मृतक के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर यातायात सुचारू करवा दिया गया।