जोधपुर में सूरसागर थानान्तर्गत नारवा गांव में निर्माणाधीन रिंग रोड पर तेज रफ्तार व लापरवाही से चलतीआई कैम्पर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल और रिश्तेदार युवक की मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार मथानिया निवासी हनुताराम निवृत्त हेड कांस्टेबल थे। वो पारिवारिक कार्य से बाइक लेकर गंढेरों की ढाणी गए थे | जहां से वो वापस गांव के लिए रिश्तेदार अनिल के साथ रवाना हुए थे | नारवा गांव के पास निर्माणाधीन रिंग रोड पर सामने से तेज रफ्तार से आई कैम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरे। कैम्पर ने उन्हें कुचल दिया।
आस-पास के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र किशनलाल ने कैम्पर चालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा दोनों शव परिजन को सौंपे। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।