आज गुरुवार 21 मार्च सुबह 7 बजे प्रतापगढ़ में सुहागपुरा थाना क्षेत्र के NH-56 पर हुआ भीषण हादसा | एग्जाम देने आ रहे कॉलेज स्टूडेंट की बाइक का सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई | हादसा इतना भीषण था कि इसमें 18 फीट दूर उछलकर गिरे 2 युवक |
आस पास के खेतों में काम क्र रहे ग्रामीण लोगों से मिली जनकारी के अनुसार एक बाइक पर 3 कॉलेज स्टूडेंट नरेश पुत्र फनी लाल मीणा निवासी खिलाड़िय काली घाटी, राकेश पुत्र करण मीणा निवासी पृथ्वीपुरा, विकास पुत्र प्रभु लाल यादव निवासी बिलादीया सवार थे वहीं दूसरी ओर से बाइक पर लालू राम पुत्र प्रभुलाल बंजारा निवासी शामगढ़ सुवासरा (झालावाड़) सामने से आ रहा था | इस दौरान छायन गांव के पास दोनों बाइकों में जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।अचानक तेज धमाके की आवाज आई, जिसको सुन खेतों से दौड़े लोग | हादसे के बाद सड़क पर कोहराम मच गया। यह हादसा इतना भयंकर था की दो युवक करीब 18 फीट दूर उछलकर गिरे थे।
सड़क पर जा रहे राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां स्टूडेंट विकास को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं लालू राम की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो घायल स्टूडेंट्स की हालत गंभीर बताई जा रही है।