राजस्थान के सीकर में रामपुरा घाटी में दर्दनाक हादसा हुआ है ओवरलोड ट्रेलर के पुलिस जीप पर पलट जाने से तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी | हादसे के बाद पुलिस जीप चकनाचूर हो गई।
जानकारी के अनुसार ट्रेलर रामपुरा की तरफ से आ रहा था। ट्रेलर को ओवरलोड देख पुलिस जीप के चालक ने गाड़ी को साइड में रोक दिया, लेकिन इसी दौरान ओवरलोड ट्रेलर के चालक ने अपना संतुलन खो दिया और ट्रेलर जीप पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस जीप पापड़ की तरफ सड़क पर चिपक गई। इस हादसे में दो कांस्टेबल की तो मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं हादसे में हैडकांस्टेबल शीशराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने कोटपुतली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान हैडकांस्टेबल शीशराम, कांस्टेबल महिपाल और भंवरलाल के रूप में हुई है।