37
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
कोटा-लालसोट मेगा हाइवे स्थित तारनपुर गांव के पास बजरी भरने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जीप को टक्कर मार दी जिससे हादसे में जीप में सवार राजेन्द्र मीना की मौत हो गई। वहीं पुखराज मीना, लालजी मीना, ब्रजलाल मीना व हनुमान मीना के गंभीर चोट आईं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है |
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार जीप में सवार लोग शेषा गांव से दौसा जिले के बडेखण गांव में भात भरने जा रहे थे। तारनपुर गांव के पास रात में हाईवे पर एक साथ अनेक बजरी के ओवरलोड वाहन चल रहे थे। इस दौरान सामने बजरी भरने जा रही एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जीप को टक्कर मार दी। टक्कर के चलते जीप मौके पर पलट गई।