Home News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएंगे-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएंगे-

by marmikdhara
0 comment

दिल्ली, तीनों कृषि कानून सरकार ने वापस लेने का ऐलान किया है। कृषि कानून वापस होते ही शाहजहांपुर हरियाणा बॉर्डर पर किसानों में खुशी का माहौल है। खुशियों के बीच बॉर्डर पर मोदी हारा, किसान जीता के नारे गूंजने लगे हैं। जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर के साथ किसानों ने नेशनल हाईवे 48 पर ही नारेबाजी कर खुशी जाहिर की। यहां तीनों कृषि कानूनों के विरोध में शाहजहांपुर हरियाणा बॉर्डर पर 11 माह 7 दिन से आंदोलन जारी था।

आंदोलनकारियों का कहना है कि किसानों की यही सबसे बड़ी मांग थी, जिस पर सरकार को पीछे हटना पड़ा। किसान नेताओं का कहना है कि इस आंदोलन में शहीद हुए किसानों को कैसे भूल सकते हैं। उनके परिवार की खातिर संयुक्त किसान मोर्चा चर्चा करेगा, उसके आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। शाम करीब 4:00 बजे शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसान मोर्चा के पदाधिकारी और मौजूदा किसान चर्चा करेंगे। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा के जरिए भी आगे की गाइडलाइन मिलेगी।

किसान नेताओं का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी मांग यही थी, जो पूरी हो गई। इस कारण अब बॉर्डर से तो हटना ही है। अलवर के शाहजहांपुर हरियाणा बॉर्डर पर 22 दिसंबर 2020 से किसानों का आंदोलन जारी है। जो नेशनल हाईवे 48 पर टेंट, तंबू लगाकर आंदोलनरत हैं। आगे हरियाणा सरकार ने बैरिकेडिंग कर किसानों को दिल्ली जाने से रोक दिया था। इस कारण किसानों ने हाईवे पर ही डेरा डाल दिया था।

कानून वापस होते ही आंदोलन स्थान पर लौटने लगे नेता-

तीनों कानून वापस होने की सूचना मिलते ही संगठनों के पदाधिकारी आंदोलन स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। संयुक्त किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रामराम मील ने कहा कि वे जयपुर से बॉर्डर लौट रहे हैं। दोपहर करीब 2:00 बजे तक वहां पहुंचेंगे। इसके बाद चर्चा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

पीएम मोदी के घुटने किसानों ने टिकाए-
संयुक्त किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामराम मील ने कहा कि मोदी के घुटने टिकाने वाले किसान हैं। वरना प्रधानमंत्री किसी की मानते नहीं है। तीनों कृषि कानून वापस लेने से किसानों में खुशी है। संयुक्त किसान मोर्चा जल्दी दिल्ली में बैठक कर आगे का निर्णय करेगा।

शहीदों को याद करना है जरूरी-

किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष व अलवर जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए हैं। किसानों की प्रमुख और बड़ी मांग यही थी, लेकिन इस आंदोलन में जो किसान शहीद हो गए उनके परिवारों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के स्तर पर विचार होगा। जिन्होंने बलिदान दिया है उनके परिवार के बारे में भी सोचना जरूरी है।

अजय भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews