प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जब हमारे सैकड़ों भाई बहनों को हिंसा की वजह से एक जगह से दूसरी जगह विस्थापित होना पड़ा और यहां तक कि कईयों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी उन लोगों के बलिदान की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। यह स्मृति दिवस ना केवल भेदभाव वैमनस्य दुर्भावना को खत्म करेगा। बल्कि लोगों में प्रेम भाईचारा एकता को मजबूत बनाएगा।
स्वतंत्रता दिवस पर मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित:-
इस बार हमारा देश आजादी की 75 वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने जा रहा है। इस वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत का ओलंपिक दल मौजूद रहेगा। मोदी लाल किले की प्राचीर से झंडारोहण करेंगे।जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन चैनल पर किया जाएगा।
देश के सभी राज्यों में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी:-
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां दिल्ली के साथ-साथ देश के कई राज्यों में जोर-शोर से चल रही हैं। वहां पर उन राज्यों के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में झंडा फहराएंगे और राज्यपाल का अभिभाषण सुनाएंगे। लाल किले पर शुक्रवार को पैराट्रूपर्स के पैरा बिग्रेड पर्सनल में फ्री फॉल का प्रदर्शन किया। हालांकि स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन किया जाएगा।
चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था:-
हाल ही में कश्मीर में आतंकवादियों की जवानों के साथ मुठभेड़ और आतंकवादियों द्वारा धमकी मिलने के कारण लाल किले के आसपास पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। लाल किले के आसपास ड्रोन, बलून उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध है।
विकास शर्मा (मार्मिक धारा)