166
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
टाटा मोटर्स 3 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन को पार करने वाली ग्रुप की तीसरी कंपनी बन गई है| इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और टाइटन ने 3 लाख करोड़ के मार्केट कैप का आंकड़ा पार किया है। टाटा मोटर्स का शेयर में मंगलवार (16 जनवरी) को 1.13% की बढ़त देखने को मिल रही है तथा कंपनी के शेयर ने आज 827 के आंकड़े को भी छूकर अपना 52 वीक हाई बनाया।
टाटा मोटर्स का रिटर्न
इस साल अब तक टाटा मोटर्स ने करीब 4% का रिटर्न दिया है।
एक महीने में रिटर्न – करीब 13 प्रतिशत
छ: महीने में रिटर्न – करीब 33 प्रतिशत
एक साल में रिटर्न – करीब 99 प्रतिशत