शेयर मार्केट में 17 जनवरी को भरी गिरावट देखने को मिल रही है | आईटी सेक्टर तथा बैंकिंग सेक्टर में भरी गिरावट देखी जा रही है | सेंसेक्स 1,130 अंक की गिरावट के साथ 71,998 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी में भी 384 अंक की गिरावटके साथ 21,647 पर ओपन हुआ। कल यानि 16 जनवरी को HDFC बैंक का रिजल्ट आया था और आज HDFC बैंक के शेयर में 5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार यह गिरावट ईरान और पाकिस्तान में तनाव के कारण जियो टेंशन बढ़ने के कारण हो रही है | इसके चलते मार्केट में ये गिरावट देखने को मिली है।
कल भी शेयर बाजार में रही थी गिरावट
16 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी।सेंसेक्स 199 अंक की गिरावट के साथ 73,128 तथा निफ्टी में भी 65 अंक की गिरावट के साथ 22,031 पर बंद हुआ था |