Home News जयपुर में तांत्रिक चाचा ससुर ने अपने ही भतीजे की पत्नी से किया रेप

जयपुर में तांत्रिक चाचा ससुर ने अपने ही भतीजे की पत्नी से किया रेप

by marmikdhara
0 comment

जयपुर,     जयपुमें एक तांत्रिक चाचा ससुर ने अपने भतीजे की ही पत्नी से रेप कर दिया। तांत्रिक पीड़िता के पति का दूर का रिश्तेदार है, जो 1 महीने पहले पीड़िता को अपने घर यह कह कर लाया था कि वह उसके पारिवारिक विवादों को खत्म कर देगा। घटना की जानकारी जब पीड़िता ने अपने पति को दी तो उसने अपनी ही पत्नी को चुप रहने के लिए धमकाया। शराबी पति ने 4 साल के बेटे को गोद में उठा उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख दी और पत्नी को धमकी देकर बोला कि यदि किसी को रेप के बारे में बताया तो दोनों को मार दूंगा। डरी सहमी पत्नी पिछले 1 महीने तक चुप रही। आखिर जैसे तैसे वह पीहर पहुंचकर बुधवार को बगरू थाने में तांत्रिक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया।
पुलिस को दी गई जानकारी में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 2016 में अलवर जिले में हुई थी। उसके एक बेटा भी है। शादी के बाद उसे पता चला कि पति कोई काम नहीं करता। इस बीच वह रोज शराब पीकर आने लगा और उसके साथ झगड़ा करने लगा। डेढ़ साल से वह अपने पीहर में ही थी। इस बीच दूर के रिश्ते में चाचा ससुर अमर सिंह को पता चला, तो वह पारिवारिक विवाद खत्म करने का दावा कर उसे अपने यहां ले आया।

पीहर आकर चाचा ससुर ने कहा, इसे सुधार दूंगा-
अमर सिंह तांत्रिक क्रियाएं भी करता है। उसने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह उसके पति को सुधार देगा और कुछ दिनों में वह काम भी करने लगेगा। उसी ने खाना खर्चा की जिम्मेदारी ली। चाचा ससुर के कहने पर वह जुलाई में अलवर आ गई। आरोपी तांत्रिक ने उसे रहने के लिए कमरा और राशन दे दिया। 18 जुलाई को वह अपने भतीजे को साथ ले गया और बोला अब यह शराब नहीं पिएगा।

बेसुध पति के सामने ही किया रेप-
विवाहिता ने बताया कि रात को पति के साथ तांत्रिक चाचा ससुर घर पर आया। पति को होश नहीं था। उसने काफी शराब पी रखी थी। उसने तांत्रिक से कहा कि यह फिर से शराब पीकर आया है। तब तांत्रिक ने आकर उसे भरोसा देकर कहा कि अब नहीं पिएगा। कुछ देर बाद पति बेसुध हो कर सो गया। रात को तांत्रिक ने पीड़िता को पकड़ लिया और रेप करने लगा। वह चीखने चिल्लाने लग गई। उसने शोर मचाकर पति को जगाया, पर पति नहीं उठा। वह अचेत होकर सोता रहा। तांत्रिक ने रात को उसके साथ चार बार रेप किया।

तांत्रिक चाचा ससुर व पति ने दी चुप रहने की धमकी-
विवाहिता ने 19 जुलाई की सुबह पति को तांत्रिक की करतूत के बारे में बताया। तब पति ने पिस्टल निकाल ली और अपने 4 साल के बच्चे को उठाकर मारने की धमकी देकर बोला कि यह बात किसी को नहीं बताना, नहीं तो तुझे और तेरे बेटे को मार दूंगा। वह कई दिनों तक डरी और सहमी रही। फिर चुपचाप पीहर आ गई। डर के मारे उसने किसी को नहीं बताया। आखिर बुधवार को उसने अपने परिवार को इस बारे में बताया, तो परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और पीड़िता की रिपोर्ट पर बगरू थाने में मामला दर्ज कराया गया। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews