Home News कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

by marmikdhara
0 comment

जम्मू कश्मीर,  जम्मू कश्मीर के अवंतीपुरा में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया मारे गए। तीनों आतंकी जैश-ए मोहम्मद से संबंध रखते थे। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए मारे गए आतंकी की पहचान वकील शाह के नाम से हुई है। वह भाजपा नेता राकेश पंडित की हत्या में शामिल था। पुलिस को आतंकवादियों की सूचना मिली। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों को सरेंडर करने को कहा आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की जवाबी फायरिंग में तीन आतंकवादी मारे गए।

पुलवामा में 2 आतंकवादी ढेर:-
शुक्रवार को पुलवामा में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादी मार गिराए सुरक्षाबलों ने पंपोर के ख्रू इलाके में दहशतगर्दो की मौजूदगी की सूचना मिलने पर इलाके की घेराबंदी की सर्च अभियान चलाया। इस दौरान आतंकवादियों ने गोलियां चलाई जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादी की पहचान ख्रू के मुसैब अहमद भट्ट और चकूरा पुलवामा के मुजामिल अहमद रठेर के रूप में हुई है। वह त्राल के लुरगाव इलाके में जाविद अहमद मलिक नामक नागरिक की हत्या में भी शामिल था।

राजौरी में एक आतंकी ढेर एक JCO शहीद:-
गुरुवार को राजौरी में एक आतंकी मारा गया मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया।लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स के JCO को गोली लग गई। उन्हें तुंरत सेना के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उनकी मौत हो गई।

विकास शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews