86
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
कोलायत तहसील के झझू गांव में एक निजी स्कूल की बस पलटी खा गई जिससे बस में सवार स्कूली बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है की घटना के समय बस में 35 बच्चे सवार थे |
घटना से मिली जानकारी के अनुसार झझू से मोखा मार्ग पर स्थित निजी स्कूल की बस शुक्रवार दोपहर में बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। तभी झझू चौराहे पर बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई, जिससे बस में सवार बच्चे घायल हो गए। बस तेज रफ्तार होने के कारण चालक से नियंत्रित नही हो पाई | हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बच्चों को बस से निकाला और उन्हें निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया।
बस ड्राईवर घटना के बाद से फरार है | पुलिस द्वारा चालक की तलाश जारी है |