राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2023 की माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा, प्रवेशिका परीक्षा का परीक्षा परिणाम शुक्रवार 2 जून को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा।
पिछले साल ये रहा था 10वीं का रिजल्ट
साल 2022 में 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 92 हजार 524 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड किए गए थे। इनमें से 10 लाख 59 हजार 272 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। कुल 8 लाख 77 हजार 848 स्टूडेंट्स पास हुए थे। कुल रिजल्ट 82.89 प्रतिशत रहा। रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 82.95 प्रतिशत रहा, जबकि प्राइवेट का 31.13 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 84.38 रहा, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 81.62 था।
कोरोना काल से पहले 2020 में ये रहा था रिजल्ट….
वर्ष 2020 में 12वीं आट्र्स के 5 लाख 80 हजार 725 शामिल हुए थे। 5 लाख 26 हजार 726 परीक्षार्थी पास हुए थे। परीक्षा परिणाम 90.70 फीसदी रहा था।
12वीं कॉमर्स का परिणाम 94.49% परिणाम रहा था। कुल 36,068 विद्यार्थियों में से 34,079 विद्यार्थी पास किए गए थे।
12वीं साइंस में 2 लाख 37 हजार 305 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से कुल 2 लाख 18 हजार 232 स्टूडेंट्स पास हुए थे। परीक्षा परिणाम 91.96 फीसदी रहा था।
छात्र अपना रिजल्ट RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in