Home News राजस्थान विधानसभा में गूंजा मालपुरा के जमीन जिहाद का मुद्दा-

राजस्थान विधानसभा में गूंजा मालपुरा के जमीन जिहाद का मुद्दा-

by marmikdhara
0 comment

लव जिहाद के बाद बीजेपी अब जमीन जिहाद का मुद्दा गर्माने की कोशिश कर रही है। शुन्यकाल के दौरान विधानसभा में जमीन जिहाद का मुद्दा उठाया गया। मालपुरा से बीजेपी विधायक कन्हैयालाल ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि मालपुरा अति संवेदनशील कस्बा है। यहां 1950 से लेकर अब तक हुए सांप्रदायिक दंगों में 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। मालपुरा में सामुदायिक विशेष के लोगों ने जमीन जिहाद चला रखा है। इस जमीन जिहाद के तहत हिंदुओं की जमीनें महंगे दामों में खरीदी जाती है। और फिर आसपास के लोगों को परेशान किया जाता है।

विधायक कन्हैया लाल ने यह भी कहा कि मालपुरा में जमीन जिहाद के कारण हालात खराब हो चुके हैं। समुदाय विशेष के लोग हिंदू परिवारों को प्रताड़ित कर रहे हैं। बहन बेटियों पर अश्लील इशारे करते हैं। घरों पर हड्डियां फेंकते हैं। मालपुरा से अब तक 600 से ज्यादा हिंदू परिवारों का पलायन हो चुका है। पिछले दिनों प्रताड़ित लोगों ने मालपुरा एसडीएम को जमीन जिहाद रोकने की मांग का ज्ञापन दिया, लेकिन उन्होंने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। सरकार को इस मामले में समय रहते एक्शन लेना चाहिए। अन्यथा वहां हालात और ज्यादा खराब हो जाएंगे।
बीजेपी पहले भी उठा चुकी है मुद्दा-

मालपुरा में हिंदू परिवारों के पलायन का मुद्दा पहले भी बीजेपी उठा चुकी है। बीजेपी नेताओं ने हाल ही में मालपुरा का दौरा करके फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को दी थी। बीजेपी हिंदुओं के पलायन का आरोप लगाते हुए पहले इस मुद्दे को गर्माने की कोशिश कर चुकी है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews