65
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
जयपुर के सांगानेर सदर थाना पुलिस ने महाकाल गैंग 005 के सरगना को गिरफ्तार कर देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी अनुज गुर्जर उर्फ राजेश रूदावल भरतपुर का रहने वाला है जिसके खिलाफ पूर्व में लूट डकैती एवं फायरिंग के एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।
आरोपी हथियार भरतपुर एवं उत्तरप्रदेश से लाता है। और हथियार दिखाकर सुनसान जगहों पर लूटपाट करने की फिराक में था। आरोपी के पूर्व में लूट डकैती एवं हथियार के एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रूदावल, सेवर भरतपुर में अनेक मुकदमों में फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटा रही है।