सोनीपत के सिंधु बॉर्डर पर निहंगों ने एक युवक को पकड़कर पहले हाथ-पैर काटे, फिर उसे मार डाला। इसके बाद किसान जहां सालभर से धरने पर बैठे हैं वहां लोहे के एक बेरिकेट पर उसकी लाश टांग दी। वहीं बगल में उसका कटा हुआ हाथ भी टांग दिया।
इस पूरी घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। इन्हें जोड़कर देखें और पढ़े तो पूरी घटना साफ बयां हो रही है। वीडियो को जोड़कर जो बयानबाजी बन रही है वह इस तरह की है..
युवक की हत्या करने वाले निंहग कबूल करते हुए कह रहे हैं “जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल, सिंधु बॉर्डर पर इस पापी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की। फौज ने इसका हाथ काट दिया और टांग भी काट दी।”
एक निंहग बता रहा है कि जिस युवक को मारा गया है वह रात के समय निंहगों के तंबू में आया था। जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया था। युवक गुरु ग्रंथ साहिब को उठाकर भागने लगा तो सेवादारों ने उसे पकड़ लिया। युवक निंहगं के बाने में था। लेकिन जब उसके कपड़े उतरवाए गए, तो उसके सिर पर केस नहीं थे और उसने कछहरा पहना हुआ था। निंहगों ने उससे पूछताछ की। जब वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ तो पहले उसकी बाजू और फिर टांग काट दी गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
मौत से पहले का युवक का वीडियो भी सामने आया-
मौत से पहले का युवक का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक मरने से पहले खून से लथपथ तड़प रहा है और लोग उससे पूछ रहे हैं कि तू कौन है, और कहां से आया था। उसे कबूल करने के लिए कहा जा रहा है कि उसने बेअदबी की है। लेकिन वह कहता है कि सच्चे पातशाह गुरु तेग बहादुर निंहगों को मेरा वध करने की आज्ञा बख्शे और मुझे अपने चरणों में स्थान दे। मैं कबूल करता हूं निंहगों ने मेरा हाथ काटा है। इसके बाद वहां मौजूद लोग पूछते हैं अपना नाम भी बता, कहां से आया है, किसने भेजा है, क्या करतूत की है।
युवक सिर कलम करने को कहता रहा, निंहगं बोले तू तड़प-तड़प कर मरेगा-
युवा कहता रहा कि उसका सिर कलम कर दिया जाए ताकि दर्द से निजात मिले। इस पर वहां मौजूद निंहगं उससे कहता है कि तू तड़प तड़प कर मरेगा। वीडियो में कुछ लोग निंहगों का धन्यवाद करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वह कह रहे हैं कि पंजाब में बेअदबी की घटनाओं के आरोपी पकड़े नहीं जाते हैं और यहां निंहगों ने मौके पर ही कार्रवाई कर दी।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)