जयपुर शहर में एक महिला को ब्लैकमेल तक 3 महीने तक देह शोषण करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने करणी विहार थाने में पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, अपहरण करने सहित अन्य आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसकी जांच वैशाली नगर एसीपी रायसिंह बेनीवाल को सौंपी गई है। f.i.r. में बताया गया कि वह पति व बच्चों के साथ करणी विहार इलाके में एक मकान में किराए से रहती है। उसका पति प्राइवेट जॉब करता है।
पीड़िता महिला के मकान के सामने वाले कमरे में राजेंद्र नाम का एक लड़का भी किराए से रहता है। पड़ोस में रहने से उनके बीच बातचीत होने लगी। एक दूसरे के मोबाइल नंबर भी लिए गए। पति की गैरमौजूदगी में राजेंद्र महिला से बातचीत करने लगा। इसी साल 2 जून को करीब 11:30 बजे राजेंद्र कमरे पर आ गया। उसने महिला को नशीला पेय पिलाया। जिससे महिला बेहोश हो गई। होश में नहीं होने के कारण राजेंद्र ने पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल फोन से उसके फोटो और वीडियो भी बना लिए। होश आने पर महिला को दुष्कर्म का पता चला, तब राजेंद्र से उसकी कहासुनी हुई।
मोबाइल में बनाए आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर करने लगा ब्लैकमेल-
पीड़िता का कहना है कि हंगामा करने पर राजेंद्र ने उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ बनाए गए अवैध संबंधों के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। डरा धमका कर जबरन उसके साथ भागने का दबाव बनाया। कुछ दिनों बाद वह उसे सिंधी कैंप बस स्टैंड लेकर आया। वहां से बस में बैठाकर माउंट आबू ले गया। वहां चार दिनों तक वह होटल में ठहरे।
इसके बाद वहां से अहमदाबाद ले गया। इन दोनों जगहों पर पड़ोसी युवक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। तब महिला और युवक के बीच झगड़ा हुआ। वह किसी तरह जयपुर आ गई। पीड़िता का आरोप है कि देहशोषण का पूरा मामला 31 अगस्त तक चला। जब उसने परेशान होकर राजेंद्र नाम के युवक के खिलाफ थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले में एसीपी बेनीवाल का कहना है कि महिला की रिपोर्ट सामने आई है। उसके बयान दर्ज कर मेडिकल मुआयना कराया जाएगा। राजेंद्र को भी बुलाकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)