Home Uncategorized MP का सबसे बड़ा अस्पताल बना अय्याशी का अड्डा-

MP का सबसे बड़ा अस्पताल बना अय्याशी का अड्डा-

by marmikdhara
0 comment

इंदौर के MY हॉस्पिटल की मोर्चरी में आधी रात को लोग शव लेकर पहुंचे तो कमरे में लड़कियों के साथ मिला कर्मचारी-
हॉस्पिटल की मोर्चरी में पार्थिव शरीर रखे जाते हैं। लेकिन हवस के भूखे लोगों ने इस जगह को भी नहीं छोड़ा, उसे भी अपने अय्याशी का अड्डा बना डाला। मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें आधे अधूरे कपड़ों में एक दो लड़कियां और लड़के नजर आ रहे हैं। दावा है कि यह हॉस्पिटल की मोर्चरी का नजारा है।
इस मोर्चरी की देखरेख का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया है। फोटो वायरल करने वालों का कहना है कि इस कंपनी के कर्मचारी ही बीते 4 दिनों से यहां रात में लड़कियां लेकर आते हैं। हॉस्पिटल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी थी, लेकिन प्रबंधन इस मामले से अनजान है। यहां बीते दिनों मोर्चरी में एक बुजुर्ग का शव करीब 158 दिन पड़ा रहा था। इसके बाद ही इसकी देखरेख का जिम्मा प्राइवेट कंपनी को सौंपा गया था।
मंगलवार रात को जब कुछ लोग एक शव लेकर वहां पहुंचे तो कमरे में लड़कियों को देखकर दंग रह गए। उनके साथ कुछ लड़के भी थे। उनसे सवाल किया तो उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इससे आपको क्या करना है? आप शव रखो और जाओ। इसके बाद शव लेकर आए लोगों ने वहां के फोटो खींच लिए। यह देख मोर्चरी के कर्मचारी लड़कियों को लेकर बाहर आ गए। बाद में यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
मामला सामने आने के बाद फोटो में नजर आ रहे दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। महाराजा यशवंत हॉस्पिटल के अधीक्षक पीएस ठाकुर ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। वही कंपनी को नोटिस जारी किया कर दिया गया है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews