Home Bollywood KGF स्टार यश बने इंडियन सिनेमा के सबसे महंगे विलेन

KGF स्टार यश बने इंडियन सिनेमा के सबसे महंगे विलेन

by marmikdhara
0 comment

रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टार फिल्म रामायण में रावण की भूमिका के लिए केजीएफ स्टार यश को चुना गया है | इस फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने दंगल और छिछोरे जेसी हिट फिल्मे बनाई है |

खास बात तो ये है की इस किरदार को निभाने के लिए यश को 150 करोड़ की फीस दी जा रही है | हिंदी सिनेमा के इतिहास में किसी में विलेन को इतनी फीस नही मिली है | विलेन के तौर पर किसी भी एक्टर को इतनी फीस मिलना बॉलीवुड में बहुत बड़ी बात है |

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यश केजीएफ-3 की शूटिंग में व्यस्त है फिर भी उन्होंने रामायण को बॉलीवुड में अपनी पहली डेब्यू फिल्म के तौर पर चुना है | कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यश ने संजय दत्त, कमल हसन, विजय सेतुपति, सैफ अली खान और इमरान हाशमी जैसे स्कोटार्स को भी फीस के मामले में पीछे छोड़ रिकॉर्ड तोड़ दिया है

कुछ इसे स्टार्स जिन्होंने हीरो का रोले छोड़ विलेन का रोले निभाया 

KGF स्टार यश के बाद कमल हसन दुसरे इसे स्टार है जिनको विलेन के रोले के लिए 30 करोड़ ककी फीस दी जा रही है | बता दें की कमल हसन प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD में विलेन का किरदार निभाने वाले है | वहीं 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मो में से एक जवान के विलेन का रोले करने वाले साउथ के पोपुलर एक्टर विजय सेतुपति को करीबन 21 करोड़ की फीस दी गई थी |2018 में रिलीज़ हुई फिल्म पद्मावत में खिलजी का किरदार करने के लिए रणवीर सिंह को 13 करोड़ और 2023 में रिलीज़ आदिपुरुष में रावण का रोल करने के लिए  सैफ को 10 करोड़ की फीस दी गयी थी |

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews