Home News जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में हुई हार पर कांग्रेस हाईकमान हुई नाराज, क्रॉस वोटिंग के लिए पायलट समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को बताया जिम्मेदार-

जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में हुई हार पर कांग्रेस हाईकमान हुई नाराज, क्रॉस वोटिंग के लिए पायलट समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को बताया जिम्मेदार-

by marmikdhara
0 comment

जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की बगावत से बहुमत होने के बावजूद हारने की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। कांग्रेस हाईकमान ने जयपुर जिला प्रमुख चुनाव की हार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी है। जयपुर के संभाग प्रभारी गोविंद मेघवाल और पर्यवेक्षक मुमताज मसीह ने हार और क्रॉस वोटिंग की रिपोर्ट तैयार कर ली है। मंगलवार सुबह हाईकमान को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में जयपुर जिला प्रमुख चुनाव की हार के लिए सचिन पायलट समर्थक चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट में लिखा है कि सोलंकी के कहने से ही बगावत करके बीजेपी में जाने वाली रमादेवी चोपड़ा और क्रॉस वोटिंग करने वाले जिला परिषद सदस्य टाटीवाल को टिकट दिए थे। सोलंकी को बार-बार फोन करने के बावजूद दोनों जिला परिषद सदस्यों को पार्टी के कैंप में नहीं भेजा। रिपोर्ट में वेद प्रकाश सोलंकी के उस बयान का भी हवाला दिया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि जैकी टाटीवाल अगर क्रॉस वोटिंग करते हैं तो जिम्मेदारी उनकी होगी।

कांग्रेस से बगावत करके बीजेपी में शामिल होने के बाद सुबह ही रमादेवी चोपड़ा को पार्टी से निकाला था। अब क्रॉस वोटिंग करने वाले जैकी टाटीवाल को कांग्रेस से निकालने की सिफारिश की है।

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- हमारे लोगों द्वारा किए गए विश्वासघात की हुई जीत, रिपोर्ट तैयार-

जयपुर में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- यह हमारे लोगों की विश्वासघात की जीत है। यह बीजेपी की जीत नहीं है। कईयों के खिलाफ पार्टी विरोधी काम करने की शिकायतें मिली है। जिन लोगों ने गड़बड़ी की है, उनकी रिपोर्ट तैयार हो रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा- मेरे क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने गड़बड़ी की, उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो-
चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने एक न्यूज़ मीडिया से कहा कि मैं रिजल्ट आने से पहले से नेताओं को चेता रहा था कि मेरे क्षेत्र में कई कांग्रेस नेता बीजेपी से मिले हुए हैं और गड़बड़ी कर रहे हैं। मैंने जिला परिषद की तत्काल बाड़े बंदी करवाने का सुझाव दिया था। टाटीवाल का टिकट मेरा था। उसने क्रॉस वोटिंग की तो यह जिम्मेदारी मैं लेता हूं। लेकिन रमा देवी का टिकट सबकी सिफारिश पर दिया था। संगठन के लोगों ने मेरी बात ही नहीं सुनी।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews