मुंबई, बॉलीवुड एक्टर् सोनू सूद के घर आज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक सोनू सूद की अकाउंट बुक में गड़बड़ी के कारण उनकी कंपनियों से जुड़ी छह जगहों पर सर्वे किया। हाल ही में दिल्ली सरकार ने सोनू सूद को स्कूली छात्रों से जुड़े प्रोग्राम का ब्रांड एंबेसडर बनाया। हालांकि इस मुलाकात से यह अटकलें लगाई जा रही थी कि सोनू सूद आम आदमी पार्टी में आ सकते हैं। लेकिन सोनू सूद ने यह कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से सियासत से संबंधित कोई भी वार्ता नहीं हुई है।
कोरोना काल और लॉकडाउन में लोगों के भगवान बने सोनू सूद।
कोरोना काल में सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों और कामगारों को सबसे पहले उनके घर पहुंचाने का बीड़ा उठाया। कई राज्य सरकारों ने उनके इस नेक काम में उनके साथ हाथ मिलाया। जिसमें मुख्य रूप से दिल्ली सरकार और पंजाब सरकार भी शामिल हैं। इसके अलावा सोनू सूद ने गुड वर्कर जॉब एप चलाया। जिसके द्वारा बेरोजगार लोगों को एक नौकरी की व्यवस्था कराई गई। स्कॉलरशिप प्रोग्राम भी चलाएं और कई जरूरतमंद लोगों को उनके इच्छित सामान भी उन्हें वहां तक पहुंचाएं। सोनू सूद ने कई राज्यों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की व्यवस्था भी की। इन्हीं नेक कामों के कारण सामान्य लोग सोनू सूद को भगवान मानने लगे हैं। उनका कहना है कि जो काम नेताओं ने नहीं किया वह सोनू सूद ने कर दिखाया।
सोनू सूद को संयुक्त राष्ट्र द्वारा किया जा चुका है सम्मानित।
48 साल के सोनू सूद ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल तेलुगू कन्नड़ आदि कई भाषाओं की भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।जल्दी में एक पीरियड ड्रामा पृथ्वीराज में भी काम करते दिखाई देंगे। सितंबर 2020 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने मानवीय कार्यों के लिए 2020 (SDG) स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड से नवाजा गया।
आज भी कई जगह सोनू सूद को उनके नेक कामों के लिए जाना जाता है। पहचाना जाता है। और लोग उनसे प्रेम करते हैं। यहां तक की एक जगह तो उनका मूर्ति के साथ मंदिर भी बनाया गया है।
विकास शर्मा (मार्मिक धारा)